हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी अरब में भी मिसाइल-ड्रोन अटैक
Bikaner News

हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी अरब में भी मिसाइल-ड्रोन अटैक

Aug 7, 2026

नईदिल्ली. ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को यमन और सऊदी अरब में एक साथ बड़े हमले किए। यमन में सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया, जिसमें 58 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए।

 

 

 

यमन के रक्षा मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका जवाब “सही समय और सही जगह पर” दिया जाएगा।

 

 

 

वहीं, सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में हुए हमले में 11 नागरिक घायल हो गए। घायलों में 7 सऊदी नागरिक, एक यमनी, दो मिस्री, एक पाकिस्तानी नागरिक और 4 साल का एक बच्चा शामिल है।

 

 

 

 

हमलों के बाद नजरान के कई इलाकों में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग और राहत-बचाव टीमें मौके पर तैनात की गईं। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।