खाजूवाला कॉलेज में NSUI का हल्लाबोल, छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर किया प्रदर्शन
Bikaner News Politics

खाजूवाला कॉलेज में NSUI का हल्लाबोल, छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

Aug 7, 2026

बीकानेर. राजकीय महाविद्यालय खाजूवाला में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए टायर जलाए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी (SDM) को सौंपा गया।

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने सरकार से शीघ्र छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि छात्रसंघ छात्र राजनीति की पहली सीढ़ी और लोकतंत्र की पाठशाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर युवाओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित कर रही है।

 

 

 

गोदारा ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं की जाती, तब तक NSUI का आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।

 

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता, छात्र और छात्राएं मौजूद रहे।