लहरिया रंगों में सजी विश्वकर्मा मातृशक्ति, रैंप वॉक और नृत्य से जमाया रंग
बीकानेर. विश्वकर्मा मातृशक्ति की ओर से बुधवार को लहरिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं ने रैंप वॉक, नृत्य और मनोरंजक खेलों में उत्साह से भाग लेकर राजस्थानी संस्कृति के रंग बिखेरे।
आयोजक अनु सुथार ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दुर्गा देवी आसदेव थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनसूया जांगिड़ और मिस मरवण-2026 अंकिता सुथार उपस्थित रहीं।
उत्सव के दौरान आयोजित रैंप वॉक प्रतियोगिता में सुरभि कुलरिया ने प्रथम, ज्योति कुलरिया ने द्वितीय और पिंकी मांडण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में संजना सुथार प्रथम, खुशबू लदरेचा द्वितीय तथा वंशिका सुथार तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, संजना मांडण को ‘मिस सावन क्वीन’ चुना गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया। रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को खास बना दिया। प्रतियोगिताओं में नेहा पांडे और प्रीति कुलरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में विजय श्री सुथार, कौशल्या सुथार, शिवानी सुथार और ज्योति सुथार ने सहयोग किया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

