पंचायतीराज चुनाव: टिकट के दावेदारों से चर्चा करेंगे कांग्रेस सह-प्रभारी चिरंजीव राव
Bikaner News Politics

पंचायतीराज चुनाव: टिकट के दावेदारों से चर्चा करेंगे कांग्रेस सह-प्रभारी चिरंजीव राव

Sep 27, 2026

 

बीकानेर. पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह-प्रभारी चिरंजीव राव सोमवार को बीकानेर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पंचायतीराज चुनाव में टिकट के संभावित दावेदारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान जिला परिषद सदस्य और विभिन्न पंचायत समितियों के सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी देहात के जिला महासचिव संगठन प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि चिरंजीव राव सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सूरज टॉकीज रोड, रानी बाजार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के साथ संभावित उम्मीदवारों से चुनावी तैयारियों और क्षेत्रीय परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य तथा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में सदस्य पद के लिए कांग्रेस से टिकट की अपेक्षा रखने वाले इच्छुक कार्यकर्ता निर्धारित समय पर देहात कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर चिरंजीव राव से संपर्क कर सकते हैं।

इस दौरान पीसीसी महासचिव प्रद्युम्न सिंह राठौड़ भी मौजूद रहेंगे। पार्टी स्तर पर पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों से संवाद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टिकट के दावेदारों से चर्चा के दौरान स्थानीय संगठन की स्थिति, क्षेत्रीय समीकरण और चुनावी तैयारियों को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा

;