डूंगर कॉलेज के शोधार्थी प्रदीप जैन को पीएच.डी. की उपाधि
Bikaner News

डूंगर कॉलेज के शोधार्थी प्रदीप जैन को पीएच.डी. की उपाधि

Sep 27, 2026

 

बीकानेर. राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के शोधार्थी प्रदीप जैन को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की ओर से पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।

 

 

प्रदीप जैन ने “स्विस एल्बिनो चूहों के यकृत में विकिरण एवं मर्करी द्वारा उत्पन्न परिवर्तनों का पिक्रोरहिजा कुरोआ द्वारा रूपांतरण” विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया। यह शोध महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राणिशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र पुरोहित के निर्देशन में किया गया।

 

 

शोध के दौरान विकिरण एवं मर्करी के कारण स्विस एल्बिनो चूहों के यकृत में होने वाले जैविक परिवर्तनों का अध्ययन किया गया। साथ ही पाइक्रोरिज़ा कुरोआ (कुटकी) के संभावित सुरक्षात्मक प्रभावों का भी वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया।

 

 

प्रदीप जैन की इस उपलब्धि पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राणिशास्त्र विभाग के संकाय सदस्यों और शोधार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रदीप जैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं

;