बज्जू क्षेत्र में सड़क विकास को मिली बड़ी सौगात, 60 लाख रुपए की स्वीकृति
Bikaner News Politics

बज्जू क्षेत्र में सड़क विकास को मिली बड़ी सौगात, 60 लाख रुपए की स्वीकृति

Sep 30, 2026

 

बीकानेर. श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू में सड़क विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत हुआ है। कृषि उपज मंडी समिति, बज्जू के प्रस्ताव पर करणीसर–चारणों की आबादी (गोकुल) से चक 14 डीओबीबी/62 आरडी तक 1.60 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क के निर्माण के लिए 60 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

 

 

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही कृषि उपज के परिवहन को भी बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध हो सकेगा। सड़क बनने से क्षेत्र की कृषि गतिविधियों को भी सुगमता मिलने की उम्मीद

 

 

 

विधायक भाटी ने सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में सड़क और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना विकास कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता और स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

विधायक कार्यालय के अनुसार, स्वीकृत सड़क के निर्माण से बज्जू क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को सीधे तौर पर आवागमन में सुविधा मिलने के साथ कृषि उपज को मंडी और अन्य स्थानों तक पहुंचाने में भी सहूलियत होगी।

;