अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 ग्राम एमडी और अवैध शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

बीकानेर. बीकानेर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. ऐसे में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई. जिसमें एएनटीएफ और जसरासर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई.
आईजी और एसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. एएनटीएफ के प्रभारी महेंद्रदत शर्मा और जसरासर पुलिस टीम ने
30 ग्राम एमडी और बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है. जिसमें आरोपी मामराज को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है.

