रेलगाड़ी के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
बीकानेर. बीकानेर-बांद्रा ट्रेन के ब्रेक शू में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई. सुबह करीब नौ बजे देशनोक पहुंचने पर स्टेशन पर लोगों ने धुआं उठता देखा तो यात्रियों में हड़कंप मच गया.
देशनोक रेलवे स्टेशन पर 5 एसी के डिब्बों में धुआं उठने लग गया. जिससे यात्री रेलगाड़ी से सामान लेकर नीचे उतरने लगे. रेलकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी में ही रखे अग्निशमन सिलेंडर से आग बुझाई. इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही. काफी देर बाद आग पूरी तरह बुझने से रेल को वापस रवाना किया गया.

