अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज किया, घर पर ही होगा इलाज
बीकानेर. अभिनेता धर्मेंद्र को अस्तपाल से बुधवार सुबह छुट्टी मिल गई है. वहीं इसे लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट भी आ गई है. जिसमें कहा गया है, “मिस्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर ही अपना स्वास्थ्य लाभ जारी रखेंगे.
हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे आगे कोई भी अटकलबाज़ी न करें और इस दौरान उनकी और उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें. हम उनके जल्द ठीक होने, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं, प्लीज उनका सम्मान करें क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं.”
अभिनेता धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि,” उनका इलाज लंबे वक्त से मेरे पास चल रहा है. उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इलाज की प्रकिया यानी उनका इलाज वो घर पर भी जारी रहेगा.

