गंगाशहर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत गंगाशहर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 14 मार्च से प्रारंभ होकर 15 मार्च को समापन के साथ सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वर्चुअल रूप से प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेते हुए अपने विचार कार्यकर्ताओं तक पहुंचाए। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, श्याम सिंह हाडला, नारायण चोपड़ा और मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत 14 मार्च को उद्घाटन सत्र और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद आयोजित प्रथम सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने “इतिहास एवं विकास” विषय पर उद्बोधन देते हुए संगठन के इतिहास और विकास की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में विजय आचार्य ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर विचार रखते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मूल्यों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
15 मार्च को प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। तीसरा सत्र “सरकार की उपलब्धियां” विषय पर मीना आसोपा ने लिया। चौथा सत्र “कार्य पद्धति” विषय पर मोहन सुराणा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। पांचवां सत्र “कार्य विस्तार” विषय पर नारायण चोपड़ा द्वारा लिया गया। इसके पश्चात छठा सत्र “सोशल मीडिया” विषय पर मंजूषा भास्कर ने जानकारी दी, जबकि समापन सत्र “बूथ प्रबंधन” विषय पर जोगेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया
प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से करने की प्रेरणा मिलती है।
प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन मंच संचालन गोविंद सारस्वत ने किया, जबकि दूसरे दिन अंकुश चोपड़ा ने संचालन किया।
कार्यक्रम के संयोजक जसकरण मारु तथा सह संयोजक हिमांशु टाक और राजश्री कच्छावा रहे। इस दौरान सुखाराम दावां, जेठमल नाहटा, चंद्रशेखर शर्मा, मुल्तान चंद बेद, इंद्र राव, दीपक यादव, संजय सोनी, शिव प्रजापत, उदाराम सेन, विनोद भाटी, जगदीश सोनी, स्वाती छाजेड़, गौरीशंकर नाई, मीना मेघवाल, मुकुल गहलोत, शिव गहलोत, पुष्पा राजपुरोहित, दीपक गहलोत, शिव मारू, विमल पारीक, नंदकिशोर गहलोत, सुंदरलाल बाल्मीकि, शिखर चंद डागा, मनोज पारख, भानु आनंद, जोगेंद्र राजपुरोहित, अशोक कुमार मारू, सुनीता हटीला, बजरंग सोखल, भंवरलाल साहू, मनोज जोशी, रघुवीर प्रजापत, राकेश खैरवाल, किशन जनागल, मूलचंद गहलोत, ओमप्रकाश नायक, पवन कुमार शर्मा, गोपाल नाई, अंकित यादव और सरिता आंचलिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

