बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को नई दिशा देगी फोर्टी
Bikaner News Business

बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को नई दिशा देगी फोर्टी

Apr 4, 2026

 

बीकानेर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) के बीकानेर संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने प्रथम बैठक आयोजित कर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को नई गति देने का संकल्प लिया। इस दौरान कल्याणी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवा और अनुभवी उद्योगपतियों, व्यापारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को टीम में शामिल किया।

 

 

नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर गोविंद ग्रोवर, महावीर पुरोहित, आज्ञाराम पेडीवाल और राजीव शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सचिव पद पर मनीष नाहटा, कोषाध्यक्ष के रूप में आलोक प्रताप सिंह तथा संयुक्त सचिव पद पर सलीम सोढा और संदीप मुसरफ को नियुक्त किया गया है। मुदित खजांची को संगठन मंत्री बनाया गया है।

 

 

 

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राजेश चूरा, जेठमल बोथरा, ईश्वरचंद बैद, जयकिशन अग्रवाल, श्रीराम सींगी, समुंद्र सिंह राठौड़, संतोष बांठिया, श्याम सुंदर सोनी, अशोक चांडक, अरुण झंवर, ओमप्रकाश मोदी, सुशील बंसल, महेश कोठारी, राजेन्द्र बोथरा, राजेन्द्र अग्रवाल, डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली, पीयूष सिंघवी, किशन मूंधड़ा, पवन पचीसिया, पिंटू राठी, शुभम लड्ढा और अभिमन्यू जाजड़ा सहित कई सदस्य शामिल किए गए हैं। सभी सदस्यों ने फोर्टी को बीकानेर संभाग में विकास का पर्याय बनाने का संकल्प लिया।

 

 

इस अवसर पर फोर्टी ब्रांच हेड प्रवीण सुथार का स्वागत किया गया। सुथार ने कहा कि कल्याणी द्वारा अनुभव और युवाओं का जो संतुलित संगम कार्यकारिणी में किया गया है, उससे निश्चित ही औद्योगिक और व्यापारिक विकास को गति मिलेगी और संभाग के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

मनमोहन कल्याणी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और बीकानेर जिला उद्योग संघ के साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

 

 

वहीं बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि संघ फोर्टी के साथ मिलकर गैस पाइपलाइन के शीघ्र विस्तार, ड्राई पोर्ट की स्थापना और हवाई सेवाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार और प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेगा।

 

 

 

कार्यक्रम में सम्मानित सदस्य के रूप में अनन्तवीर जैन, दिलीप भाई पारिख, उमाशंकर आचार्य, नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराडू, ओमप्रकाश करनानी, मोतीलाल सेठिया, डॉ. आनंद बिहाणी, जगदीश राठी, कन्हैयालाल लखाणी, भंवरलाल सहारण, हनुमान मल भूरा, मनोज बजाज, चंपालाल जाखड़, लूणकरण सेठिया, विमल दम्माणी, सुनील भंसाली, मदनमोहन सारडा, भंवरलाल चांडक, मनीष पुरोहित, महावीर दफ्तरी, आर.के. जाजड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।