187 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, बीकानेर में इन अधिकारियों को इधर उधर किया
Bikaner News

187 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, बीकानेर में इन अधिकारियों को इधर उधर किया

May 13, 2026

बीकानेर. राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 187 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। कई विभागों में निदेशक से लेकर कई पदों पर अफसर बदले गए हैं। जिलों में एडीएम, एसडीएम बदले गए हैं। इस फेरबदल में सत्ताधारी विधायकों की सिफारिश को तवज्जो दी गई है।

 

 

ऐसे में बीकानेर में आरएएस अधिकारियों को इधर उधर किया है. इनमें अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह की जगह अरविंद सारस्वत को लगाया गया. कुलराज मीणा को उपायुक्त नगर निगम से बीकानेर विकास प्राधिकरण का सचिव लगाया गया. इसके साथ ही यशपाल आहूजा को उपायुक्त नगर निगम बीकानेर द्वितीय से बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय में रजिस्ट्रार लगाया गया. उम्मेद सिंह रतनू को राजस्व अपील अधिकारी से अतिरिक्त जिला कलेक्टर लगाया गया.

 

 

वही रमेश देव को अतिरिक्त जिला कलेक्टर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिलिंग न्यायालय बूंदी भेजा गया है. गोपाल जांगिड़ को उपखंड अधिकारी नोखा से भोपालगढ़ भेजा गया. वहीं दमयंती कंवर को उपायुक्त नगर निगम बीकानेर प्रथम लगाया गया. साथ ही रवि कुमार को सहायक कलेक्टर लगाया गया. सुमित्रा बिश्नोई को उपायुक्त नगर निगम बीकानेर द्वितीय लगाया गया. श्याम सुंदर बेनीवाल को सहायक भू प्रबंध अधिकारी लगाए गया. वहीं गोपालराम बिरदा को जयपुर भेजा गया है.