माँ करणी के दरबार में पहुंचे वैभव गहलोत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूत की माला पहनाकर किया स्वागत
बीकानेर. एआईसीसी सदस्य एवं जालौर-सिरोही-सांचौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वैभव गहलोत ने गुरुवार को देशनोक स्थित माँ करणी माता के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वैभव गहलोत का सूत की माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने माँ करणी माता की चौखट पर शीश नवाकर दिव्य दर्शन किए।
उन्होंने देश एवं प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और हर वर्ग के जीवन में खुशहाली की मंगल कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति द्वारा अतिथियों का आत्मीय सम्मान भी किया गया

