पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान मारा गया, अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या
Bikaner News

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान मारा गया, अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या

May 21, 2026

नई दिल्ली. पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने उसके ऑफिस में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान पाकिस्तान में खुद को एक शिक्षक बताकर रह रहा था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था और पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड में शामिल माना जाता था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि हमलावरों की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।

 

 

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। विस्फोटकों से भरी गाड़ी काफिले से टकराने के बाद हुए धमाके में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और इसके बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था।