माली समाज बीकानेर के यूथ विंग जिला अध्यक्ष बने राकेश सैनी साँखला
Bikaner News

माली समाज बीकानेर के यूथ विंग जिला अध्यक्ष बने राकेश सैनी साँखला

May 24, 2026

बीकानेर. बीकानेर में माली समाज को मजबूत संगठनात्मक दिशा देने के उद्देश्य से राकेश सैनी साँखला को माली समाज बीकानेर के यूथ विंग जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर समाज के पदाधिकारियों और युवाओं में खुशी का माहौल है

 

 

यह नियुक्ति माली सैनी महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष छूटन लाल सैनी के निर्देशानुसार तथा यूथ विंग राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अमित सैनी द्वारा की गई।

 

 

नियुक्ति के बाद समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राकेश सैनी साँखला को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे समाज के युवाओं को संगठित करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

 

 

 

यूथ विंग प्रदेशाध्यक्ष अमित सैनी ने कहा कि राकेश सैनी साँखला अपने दायित्वों का निष्ठा और समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए समाज के विकास, एकता और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा वर्ग समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएगा।

 

 

 

समाज के गणमान्य लोगों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। समाज के सदस्यों का कहना है कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।