नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया
Bikaner News

नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया

May 27, 2026

बीकानेर. नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय के मुख्य गेट के सामने छात्रों ने सांकेतिक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

 

 

 

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हुआ है और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

 

 

छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को भंग करने और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करने की मांग भी उठाई।