छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर नोखा में NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बंद कर फूंके टायर
Bikaner News

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर नोखा में NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बंद कर फूंके टायर

Aug 6, 2026

बीकानेर. मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर गुरुवार को NSUI ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर गेट बंद कर टायर जलाकर विरोध जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा गया।

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने सरकार से शीघ्र छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की नींव हैं और सरकार चुनाव टालकर छात्रों की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। गोदारा ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाती, तब तक NSUI का आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

 

प्रदर्शन में सैकड़ों छात्र एवं NSUI कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।