कोटगेट के पास परचून की दुकान में लगी आग, चार दमकल वाहन मौके पर
बीकानेर. कोटगेट के पास मोहन पंसारी के समीप स्थित एक परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
आग पर काबू पाने के लिए दो छोटी और दो बड़ी फायर गाड़ियां मौके पर लगाई गई हैं। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं दुकान में रखा परचून का सामान कितना जला और कितने रुपये का नुकसान हुआ, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। दमकल कर्मियों के अनुसार, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

