बीकानेर में 31 वर्षीय महिला की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
Bikaner News

बीकानेर में 31 वर्षीय महिला की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Oct 13, 2026

बीकानेर. शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित SWM कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक महिला की मौत का मामला सामने आया। सूचना के अनुसार, महिला अपने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना रात करीब 2:30 बजे मिली, जिसके बाद खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची।

 

 

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 31 वर्षीय कंचन कंवर, पत्नी रोहिताश के रूप में हुई है। आधार कार्ड में उसका पता धनधान, सीकर बताया गया है।

 

 

सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी नसीम, मोहम्मद राजकुमार, जुनैद, शोएब और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान बीछवाल थाना पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही। पुलिस की निगरानी में शव को नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

;