नोखा में 16 वर्षीय किशोरी की मौत, खेत में बनी ढाणी में फंदे पर लटका मिला शव
Bikaner News

नोखा में 16 वर्षीय किशोरी की मौत, खेत में बनी ढाणी में फंदे पर लटका मिला शव

Oct 15, 2026

 

बीकानेर. नोखा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, प्रियंका पुत्री अर्जुन राम मेघवाल ने खेत में बनी ढाणी में फांसी लगा ली। घटना कल शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।

 

 

घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के ताऊ देवीलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। प्रारंभिक जानकारी में किशोरी की मानसिक स्थिति कमजोर होने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

 

फिलहाल बागड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

;