दीपावली पर 30 सफाई कर्मयोद्धाओं का अनोखे अंदाज में सम्मान, जूते-जुराब और राशन सामग्री की वितरित
Bikaner News

दीपावली पर 30 सफाई कर्मयोद्धाओं का अनोखे अंदाज में सम्मान, जूते-जुराब और राशन सामग्री की वितरित

Oct 19, 2026

 

बीकानेर. दीपावली पर घरों में साफ-सफाई का दौर जारी है, लेकिन इस दौरान सड़कों पर बढ़ने वाला कचरा सफाई कर्मचारियों के लिए चुनौती बन जाता है। ऐसे में शहर को स्वच्छ रखने में जुटे सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 30 महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

 

 

कार्यक्रम में नगर निगम के वार्ड नंबर 68 के पार्षद शंकर गहलोत और वार्ड नंबर 14 की पार्षद किरण देवी भाटी का भी सम्मान किया गया। फाउंडेशन की ओर से सफाई कर्मचारियों को जूते, जुराब, 5 किलो आटा और 5 किलो चावल वितरित किए गए।

 

 

सफाई कर्मियों के योगदान को सराहा

टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की मेहनत और उनके सेवा भाव को सम्मान देना रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। त्योहारों के दौरान उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ऐसे में उनके योगदान की सराहना और उनका सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।

 

 

कार्यक्रम के दौरान सभी सफाई कर्मचारियों का मुंह मीठा करवाया गया। आयोजकों ने उनके काम करने के जज्बे की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।

 

 

समाजसेवी और गणमान्यजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में टीम के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण रामावत, मंजू गुलगुलिया, प्रकाश सामसुखा, पंकज कंसल, सुनील कंसल, गोविंद चौधरी, सन्नी अग्रवाल, कुणाल मित्तल, सोशल मीडिया रिपोर्टर साकिर और दिलीप गुप्ता सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

 

 

इसके अलावा समता नगर से कल्याण सुथार, सुरेश गोयल, स्वरूप राजपुरोहित, संजय गोदारा और विकास गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी सतपाल कंसल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

 

फाउंडेशन की ओर से दीपावली के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला रहा।

;