बाबा रामदेवजी का सजा दरबार, छप्पन भोग के बाद गूंजे भजन और जयकारे
बीकानेर. भादवे की दूज पर पुरानी गिनानी स्थित धवड़ियों के मोहल्ले में बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में बाबा का विशेष श्रृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजे मंदिर में

