अब रेल फाटक के पास खड़ी रहने की समस्या होगी दूर, इस ऐप के माध्यम से ट्रेन की मिलेगी पूरी अपडेट
Bikaner News Technology

अब रेल फाटक के पास खड़ी रहने की समस्या होगी दूर, इस ऐप के माध्यम से ट्रेन की मिलेगी पूरी अपडेट

Oct 3, 2025
बीकानेर. अब बीकानेरवासियों को रेल फाटक के पास ट्रेन के लिए खड़े होकर इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए बीकानेर के व्यापारियों ने रेलवे फाटक की समस्या से निजात पाने के लिए एक ऐप तैयार किया है। इस ऐप में अब लोगों को फाटक के पास धूप में आधे से एक घंटे तक खड़ा रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी.  ऐसे में अब लोगों को ऐप से ट्रेन की पूरी अपडेट आसानी से मिल जाएगी. बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने रेलवे क्रॉसिंग मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जो शहरवासियों को रेलवे फाटक के बंद या खुले होने की लाइव जानकारी देता है. इसमें शहरवासियों को घर बैठे ही ट्रेन और रेल फाटक बंद होने की टाइमिंग पूरी आ जाएगी. जिससे लोगों को काफी सुविधा रहेगी.
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि यह ऐप उपयोगकर्ताओं को घर बैठे फाटक की स्थिति जानने की सुविधा देता है, जिससे समय बचता है और उन्हें फाटक पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता. इसे प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है. इसमें ट्रेन की सभी तरह की टाइमिंग की जानकारी मिल जाएगी. जिससे शहरवासियों को रेल फाटक से निजात भी मिलेगी और रेल फाटक के पास खड़े होकर ट्रेन गुजरने के इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा. ऐसे में ट्रेन से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी यह बड़ा कदम है. इसके अलावा समय की भी बचत होगी.
बता दे कि रेल फाटक की यह समस्या वर्षों पुरानी है. इस समस्या का हल पूरी तरह से अभी तक नहीं निकला है. मजे की बात है कि यह कोटगेट के पास सांखला फाटक बीकानेर को दो हिस्सों में बांटती है. ऐसे में व्यापारियों की यह पहल शहरवासियों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *