जीएसटी में छूूट, बोनस, डीए व डिस्काउंट से चार पहिया वाहनोंं की रिकाॅर्ड बुकिंग
नवरात्र खत्म होने के बाद अब करीब हर घर में दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। घरों में रंग-रोगन हो रहा है तो पुरानी की जगह नई गाड़ी भी खरीदने की प्लानिंग हो रही है। महंगाई के इस दौर में वाहन लेने का लोगों का सपना जीएसटी में छूट, बोनस और केंद्रीय कर्मियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी से साकार हो रहा है।
इसके अलावा वाहन कंपनियां भी अपने स्तर से ग्राहकों को हजारों रुपये की छूट दे रही हैं। क्रेता और विक्रेता के एक साथ आने से मार्केट मेंं उल्लास है। लग्जरी गाड़ियों की वेटिंग चल रही है। मारुति, हुंडई, टोयटा महिन्द्रा, रेनाल्ट सहित अन्य कंपनियों के शोरूम पर धनतेरस और दीपावली पर चमचमाती गाड़ी घर लाने के लिए बुकिंग कराने वालोंं की लाइन लगी है।

