एस.के. ब्रेन हॉस्पिटल में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मनाई
Bikaner News Politics

एस.के. ब्रेन हॉस्पिटल में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मनाई

Oct 31, 2025
बीकानेर. एस.के. ब्रेन हॉस्पिटल में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हॉस्पिटल निदेशक डॉ. कन्हैया कछावा ने सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डॉ. कछावा ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक थे। उन्होंने देश की 562 रियासतों को एकजुट कर भारत के मानचित्र को एक रूप में ढाला। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य सुरजा राम राजपुरोहित
भाजपा पार्षद मुकेश पवार कांग्रेस नेता मनोज चौधरी ने विचार व्यक्त किए व सरदार पटेल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नेमीचंद गहलोत महेंद्र सिंह राठौड़ रविंद्र सिंह राजपुरोहित नवीन बिश्नोई अली राजा खान इरफान कलर व अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे
कार्यक्रम का संचालन हॉस्पिटल टीम ने किया और अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।