किसान की ढाणी में लगी आग, गहने और हजारों रुपए जलकर हुए स्वाहा
Bikaner News

किसान की ढाणी में लगी आग, गहने और हजारों रुपए जलकर हुए स्वाहा

Nov 8, 2025
बीकानेर. बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में कितासर बीदावतान गांव में शनिवार को किसान की ढाणी में आग लगी है. जिससे किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है.
जानकारी के अनुसार गांव के मनोज मेघवाल अपने परिवार के साथ रहता था. ऐसे में गाय की छान से आग की लपट उठी. यह आग इतनी फैली कि पास की ढाणी की भी अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरी ढाणी जल गई. इसके बाद ग्रामीणों के प्रयास से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. ढाणी में आग लगने से 50 हजार नगदी, अनाज और गहने आग की लपटों में जलकर स्वाहा हो गए.