पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर बायोडीजल और एक पिकअप जप्त
Bikaner News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर बायोडीजल और एक पिकअप जप्त

Nov 17, 2025
बीकानेर. बीकानेर पुलिस ने एक बार फिर अवैध बायोडीजल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें नोखा के जसरासर पुलिस ने लालमदेसर गांव में 1500 लीटर बायोडीजल और एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है. ऐसे में यह अवैध बायोडीजल के खिलाफ लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.
नोखा सीओ जरनैल सिंह के नेतृत्व में थानाधिकारी आलोक सिंह की टीम ने कार्रवाई की है. जसरासर पुलिस ने पिकअप से 7 ड्रम बायोडीजल जप्त किया है. पुलिस ने मौके से बिना नंबर की पिकअप वाहन को भी जब्त किया है.
इसके बाद पुलिस ने पिकअप चालक लालमदेसर बड़ा गांव निवासी हनुमानराम पुत्र ईश्वर राम को हिरासत में लिया है. पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे है. इसको लेकर पुलिस ने डीएसओ टीम को भी सूचना भेजी है.