बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की, 800 नशीली टेबलेट पकड़ी, बाइक सवार मौके से फरार

बीकानेर. बीकानेर में बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. बीएसएफ ने खाजूवाला के 61 हैड 20 KYD के पास 800 नशीली टेबलेट जब्त की. इस दौरान बाइक सवार मौके से फरार हो गया.
जी ब्रांच इस्पेक्टर कमलेश कुमार के सुपर विजन में टीम ने कार्रवाई की है. टीम ने 800 नशीली टेबलेट और एक बाइक को जब्त किया. इस दौरान बाइक चालक मौके से फरार हो गया. इसके बाद बीएसएफ ने खाजूवाला पुलिस को बाइक और नशीली टेबलेट सुपुर्द किया.

