महापौर चुनाव के मतदान में दिखी अलग तस्वीर, 15 दिन की बाड़ाबंदी से मतदान केंद्र तक मां के साथ रहा तीन साल का युधिश
Bikaner News Politics

महापौर चुनाव के मतदान में दिखी अलग तस्वीर, 15 दिन की बाड़ाबंदी से मतदान केंद्र तक मां के साथ रहा तीन साल का युधिश

Sep 21, 2026

बीकानेर. नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर पद के लिए हुए मतदान के दौरान एक अलग तस्वीर देखने को मिली। दोपहर करीब 12:30 बजे तक कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परिणाम का इंतजार है। कुछ ही देर में महापौर चुनाव का नतीजा घोषित होने की संभावना है।

 

मतदान के दौरान वार्ड नंबर 79 की पार्षद शीतल भाटी अपने तीन वर्षीय बेटे युधिश तंवर के साथ नगर निगम पहुंचीं। मां के साथ मतदान केंद्र पहुंचे नन्हे युधिश ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

 

बताया जा रहा है कि शीतल भाटी बीते करीब 15 दिनों से अपने छोटे बेटे के साथ ही बाड़ाबंदी में रह रही थीं। इस दौरान युधिश को भी अपनी मां के साथ रहकर कई राजनीतिक गतिविधियों को करीब से देखने का मौका मिला। पार्षदों की बैठकों से लेकर महापौर चुनाव की रणनीति और आखिर में मतदान केंद्र तक, वह लगातार अपनी मां के साथ रहा।

 

महापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों खेमों में हलचल तेज बनी हुई है। मतदान पूरा होने के बाद प्रत्याशियों, पार्षदों और समर्थकों की नजर अब परिणाम पर टिकी हुई है। दोनों दल अपनी-अपनी जी चुनाव परिणाम आने के बा की तस्वीर स्पष्ट होगी।