11 बजे तक 54 पार्षद पहुंचे नगर निगम, निर्दलीय बाउंसरों की सुरक्षा में आए, कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता
Bikaner News Politics

11 बजे तक 54 पार्षद पहुंचे नगर निगम, निर्दलीय बाउंसरों की सुरक्षा में आए, कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

Sep 21, 2026

बीकानेर. नगर निगम महापौर चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक कुल 54 पार्षद मतदान के लिए नगर निगम पहुंच चुके थे। भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला ने भी अपना वोट डाल दिया है।

 

 

मतदान के लिए सबसे पहले करीब नौ निर्दलीय पार्षद नगर निगम पहुंचे। इन पार्षदों को बाउंसरों की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान स्थल तक लाया गया। निर्दलीय पार्षदों के एक साथ पहुंचने और उनके साथ निजी सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी ने सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया।

 

 

इसके कुछ देर बाद कांग्रेस के सभी 42 पार्षद बसों से एक साथ नगर निगम पहुंचे। कांग्रेस पार्षदों की सामूहिक एंट्री को पार्टी की ओर से एकजुटता के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। नगर निगम पहुंचने के बाद पार्षदों ने एक-एक करके मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

 

 

महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। दोनों दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन निर्दलीय पार्षदों की भूमिका चुनाव में निर्णायक मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार दोनों ही दलों को क्रॉस वोटिंग का खतरा सता रहा है। ऐसे में मतदान पूरा होने और परिणाम सामने आने तक सियासी तनाव बरकरार रहने की संभावना है।