पंकज गहलोत बने बीकानेर के डिप्टी मेयर, दो वोट से नसीम बानो को हराया
बीकानेर. बीकानेर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर पंकज गहलोत निर्वाचित हुए हैं। चुनाव में पंकज गहलोत को कुल 40 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी नसीम बानो के पक्ष में 38 वोट पड़े। इस तरह गहलोत ने दो वोट के अंतर से जीत दर्ज की।
डिप्टी मेयर चुनाव में कुल 80 वोट डाले गए। इनमें से एक पार्षद ने नोटा का विकल्प चुना, जबकि एक वोट खारिज हो गया। परिणाम घोषित होते ही पंकज गहलोत के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने जीत का जश्न मनाया।

