बीकानेर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, 40 घरों में पुलिस ने दबिश दी
Bikaner News

बीकानेर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, 40 घरों में पुलिस ने दबिश दी

Dec 19, 2025
बीकानेर. बीकानेर में शुक्रवार को एटीएस-एजीटीएफ ने बड़ा सर्च ऑपरेशन किया. जिसमें गैंगस्टर और बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए गैंग से जुड़े 40 लोगों के घरों में दबिश दी गई.इस दौरान करीब 200 पुलिसकर्मी साथ रहे.
जानकारी के अनुसार एटीएस, एजीटीएफ, एनटीएफ और ईआरटी ने मिलकर ज्वाइंट कार्रवाई की है. ADGP दिनेश एमएन के निर्देश पर जयपुर से Ad.sp नरोत्तम लाल वर्मा के नेतृत्व में टीम बीकानेर पहुंची. जिसमें एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सदर थानाधिकारी साथ रहे.