तीन शराब से भरे ट्रक पकड़े, तीन हजार पेटी अवैध शराब नष्ट की
Bikaner News

तीन शराब से भरे ट्रक पकड़े, तीन हजार पेटी अवैध शराब नष्ट की

Dec 19, 2025
बीकानेर. बीकानेर के महाजन पुलिस थाने में शुक्रवार को तीन हजार पेटी अवैध शराब नष्ट की. जेसीबी मशीन से इन शराब की बोतलों को तोड़ा गया. जिससे चारों ओर शराब बह गई. एक तरह से शराब की नाली बहने लगी. इन शराब को जमींदोज किया गया.
जानकारी के अनुसार पहले पुलिस ने अलग अलग मामलों में तीन शराब के ट्रक पकड़े थे. फिर न्यायालय से मुकदमों के निस्तारण होने के बाद इन शराब को नष्ट किया गया. इस तरह तीन हजार पेटी शराब को नष्ट किया. इन शराब की कीमत भी काफी बताई जा रही है.
इस दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल और आबकारी विभाग के भी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.