राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बीकानेर कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ

बीकानेर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बीकानेर
कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश प्रभारी दिलीप चौधरी ने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं 10 सदस्यीय कमेटी बनाने की बात कही। साथ ही पंचायतीराज चुनाव में रालोपा को जिताने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी ने कहा कि हनुमान बेनीवाल और रालोपा हमेशा कमजोर वर्ग का सहारा बनी है, इसीलिए सबको एकता से चुनाव में मजबूती प्रदान करनी है।
इस दौरान संभाग प्रभारी सीताराम नायक,जिला प्रभारी दानाराम घिंटाला,विजयपाल बेनीवाल, प्रभुदयाल गोदारा,विवेक माचरा,तुलसीराम डूडी,धनाराम फौजी,मांगिनाथ सिद्ध,अंकित बिश्नोई, रमण शर्मा,फूसाराम मेघवाल,देवाराम मेघवाल,रामकुमार, कालूराम सहित कई पदाधिकारियों एवं हजारो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

