नागौर रोड बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत
Bikaner News

नागौर रोड बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

Jan 18, 2026
बीकानेर. नोखा के नागौर रोड बाईपास पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने एक अज्ञात युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए बागड़ी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक युवक के शव को बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।