वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वरलाल बिश्नोई का होगा नागरिक अभिनंदन 25 को
Bikaner News Politics

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वरलाल बिश्नोई का होगा नागरिक अभिनंदन 25 को

Jan 24, 2026
बीकानेर. दंत्तौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट, दंत्तौर, बीकानेर एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति, दंत्तौर के संयुक्त तत्वावधान में 25 जनवरी रविवार दोपहर एक बजे अपना परिवार सेवा सदन वृद्ध आश्रम, दंत्तौर के अध्यक्ष वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा, मुकाम के विशेष आमंत्रित सदस्य रामेश्वरलाल बिश्नोई का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
यह नागरिक अभिनंदन उनके द्वारा वृद्ध, असहाय और जरुरतमंद लोगों की सेवा के लिए राज्य भर में प्रसिद्ध  अपना परिवार सेवा सदन वृद्ध आश्रम, दंत्तौर को  उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति के दौरान सम्मानित किए जाने पर किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्य वक्ता रामेश्वरलाल बिश्नोई अपने ओजस्वी एवं तेजस्वी संबोधन से ग्रामीण विकास को लेकर अपने प्रखर विचारों से आमजन को अवगत कराएंगे। अपना परिवार सेवा सदन वृद्ध आश्रम, दंतौर में यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे आयेाजित किया जाएगा।
अपना परिवार ने इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को कार्यक्रम में भाग लेकर शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।