गणतंत्र दिवस पर पाक की नापाक हरकत, पाकिस्तान से आई यह चीज, इलाके हड़कंप मचा
बीकानेर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे खाजूवाला थाना क्षेत्र के 6BD गांव में एक किसान के खेत में संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया।
किसान द्वारा खेत में गुब्बारा दिखाई देने पर तुरंत खाजूवाला पुलिस और बीएसएफ को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। बीएसएफ के जवानों ने भी क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है।
बताया जा रहा है कि गुब्बारे पर साफ तौर पर “Pakistan International Airlines” लिखा हुआ है, जिससे इसके पाकिस्तान से भेजे जाने की पुष्टि होती है। सीमावर्ती क्षेत्रों में इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से गुब्बारों के जरिए नशे की खेप, विशेषकर हेरोइन भेजने की घटनाएं सामने आती रही हैं।
गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह की गतिविधि को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं। फिलहाल पुलिस और बीएसएफ गुब्बारे की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसके साथ कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध सामग्री तो नहीं जुड़ी है।
पूरे मामले को लेकर सीमा क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

