केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी सहित बीकानेर में इन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे
Bikaner News

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी सहित बीकानेर में इन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

Jan 28, 2026
बीकानेर. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बीकानेर के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सीधे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
दोपहर 3 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम भावना मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद चौहान देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहेंगी।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव प्रवीण सिंह डंगायच देशनोक के निवासी हैं, जिसके चलते चौहान का उनके निवास पर जाने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।
शाम 6 बजे राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी) में केंद्रीय कृषि मंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें कृषि एवं पशुपालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
दौरे के समापन के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।