कोहरे के कारण बस और कार की भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल
Bikaner News

कोहरे के कारण बस और कार की भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल

Jan 29, 2026

बीकानेर. लूणकरणसर थाना क्षेत्र में NH-62 पर किस्तूरिया के पास गुरुवार सुबह घने कोहरे के चलते बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग पंजाब के निवासी हैं।

 

 

गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना पर लूणकरणसर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। कोहरे के कारण हाईवे पर दृश्यता कम होने से हादसा होना बताया जा रहा है।