गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा की तकदीर बदलने वाला दूरदर्शी बजट – विधायक अंशुमान सिंह भाटी
Bikaner News Politics

गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा की तकदीर बदलने वाला दूरदर्शी बजट – विधायक अंशुमान सिंह भाटी

Feb 1, 2026
बीकानेर. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री कोलायत के युवा विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने इसे आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला, दूरदर्शी और समावेशी बजट बताया।
विधायक भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आंकड़ों का नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का स्पष्ट रोडमैप है, जिसमें गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक, व्यापारी और मध्यम वर्ग – सभी को केंद्र में रखा गया है।
भाटी ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1,62,671 करोड़ रुपये का प्रावधान किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। AI आधारित एग्री टूल्स की शुरुआत से कृषि क्षेत्र में तकनीक का समावेश होगा, जिससे उत्पादन, गुणवत्ता और किसानों की आमदनी में वृद्धि सुनिश्चित होगी।
विधायक भाटी ने कहा कि हर जिले में महिला छात्रावास की घोषणा मातृ शक्ति को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम है, जिससे बालिकाओं की शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। महिला स्व-सहायता समूहों, कौशल विकास और उद्यमिता को प्रोत्साहन देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खादी और हथकरघा को सशक्त बनाने हेतु ‘महात्मा गांधी ग्राम स्वराज’ पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होगी।
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि MSME क्षेत्र के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश स्थानीय उद्योग, व्यापार और रोजगार को नई गति देगा। पर्यटन, कौशल प्रशिक्षण और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देकर ग्रामीण व शहरी युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
भाटी ने कहा कि यह बजट स्पष्ट करता है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल नारा नहीं, बल्कि मोदी सरकार का संकल्प है, जिसमें वर्ष 2047 तक भारत को विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनाने की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।
अंत में विधायक भाटी ने कहा “केंद्रीय बजट 2026–27 गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त करने वाला, गांव और किसान की तस्वीर व तकदीर बदलने वाला ऐतिहासिक बजट है। यह बजट विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम है।”