इस बजट से छात्रों और युवाओं के साथ बड़ा धोखा हुआ- श्रीकृष्ण गोदारा
Bikaner News Politics

इस बजट से छात्रों और युवाओं के साथ बड़ा धोखा हुआ- श्रीकृष्ण गोदारा

Feb 1, 2026
बीकानेर. केंद्र सरकार द्वारा रविवार को बजट पेश किया गया. जिस पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि यह बजट छात्रों और युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा है! इसमें न तो रोजगार की कोई बात है, न ही छात्रों और युवाओं से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख है। यह भाजपा सरकार का युवाओं और छात्रों के प्रति असंवेदनशील और विरोधी रवैया दिखाता है।
इस बजट से साफ है कि सरकार युवाओं की उम्मीदों और सपनों को नजरअंदाज कर रही है। रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय, यह बजट उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास करता है।