लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
बीकानेर. लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास गुरुवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के अनुसार करीब 12:15 बजे ट्रैक पर शव पड़ा होने की जानकारी मिली। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होना बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। टीम में शोएब भाई, इमरान, जुनैद, अब्दुल सत्तार और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।
मौके पर संबंधित जीआरपी थाना पुलिस की टीम भी पहुंची। हजारा पठान मय पुलिस टीम की जांच और निगरानी में शव को एंबुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक की पहचान कासम अली पुत्र रमजान अली, निवासी केजी कॉम्प्लेक्स के पीछे, रानी बाजार, बीकानेर के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

