अहमदाबाद-बड़ौदा हाईवे हादसे में बीकानेर के वीर जवान की मौत, आज सैन्य सम्मान के साथ दुलचासर में अंतिम विदाई
Bikaner News

अहमदाबाद-बड़ौदा हाईवे हादसे में बीकानेर के वीर जवान की मौत, आज सैन्य सम्मान के साथ दुलचासर में अंतिम विदाई

Oct 1, 2026

 

बीकानेर. अहमदाबाद-बड़ौदा हाईवे पर हुए भीषण स्लीपर बस हादसे ने बीकानेर के एक वीर सपूत को हमेशा के लिए छीन लिया। हादसे में बीकानेर के जवान मुरली मनोहर सिंह राजपूत का निधन हो गया। वे ड्यूटी से लौट रहे थे, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 

 

जवान के निधन की खबर मिलते ही बीकानेर और उनके पैतृक गांव दुलचासर, श्रीडूंगरगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीणों में गम का माहौल है। अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके गांव पहुंच रहे हैं।

 

 

जवान मुरली मनोहर सिंह की पार्थिव देह को आज गुरुवार सुबह 8:30 बजे बीकानेर के शहीद कैप्टन चंदर चौधरी सर्कल से सेना के वाहन के साथ उनके पैतृक गांव दुलचासर ले जाया जाएगा। सेना के जवान पूरे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव देह को गांव तक लेकर जाएंगे।

 

 

दुलचासर में सैन्य सम्मान के साथ वीर जवान को अंतिम सलाम किया जाएगा। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने जवान के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

 

ड्यूटी से लौटते हुए हादसे में जवान का यूं दुनिया से चले जाना परिवार और क्षेत्र के लिए गहरा आघात है। आज दुलचासर की माटी अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देगी

;