बीकानेर में 65 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, घर पर मिला शव
Bikaner News

बीकानेर में 65 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, घर पर मिला शव

Oct 1, 2026

बीकानेर. शहर के भुट्टों का बास स्थित फतीपुरा मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना सुबह करीब 8:15 बजे मिली। मृतक की पहचान हनुमान प्रसाद पुत्र आदूराम, उम्र करीब 65 वर्ष, निवासी बीकानेर के रूप में हुई है।

 

 

सूचना मिलने के बाद खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में राजकुमार, सोएब भाई, असगर, इमरान, जुनैद सहित अन्य सदस्य शामिल थे। मौके पर संबंधित थाना पुलिस भी पहुंची और आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की गई।

 

 

पुलिस की निगरानी में शव को एंबुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

 

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

;