विधायक रविंद्र सिंह भाटी 5 को आएंगे बीकानेर, यह रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर. EWS आरक्षण की विसंगतियों के समाधान को लेकर अभियान चला रहे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी 5 अक्टूबर को बीकानेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और अभियान को लेकर चर्चा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविंद्र सिंह भाटी सुबह 9:15 बजे डूंगरगढ़ पहुंचेंगे, जहां स्वागत एवं संबोधन कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 10:15 बजे कालू तथा 11:15 बजे लूणकरणसर में स्वागत एवं संबोधन कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इसके बाद वे दोपहर 2 बजे करनी माता मंदिर, आडम मोड़ा, मोतीगढ़ पहुंचेंगे, जहां स्वागत एवं संबोधन होगा। शाम को 5 बजे पुगल फांटा, बीकानेर, 5:15 बजे गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट, 6 बजे रोडवेज और शाम 7 बजे जूनागढ़ में स्वागत एवं संबोधन कार्यक्रम रखा गया है।
अभियान का उद्देश्य EWS आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों के समाधान को लेकर लोगों के बीच संवाद और जागरूकता बढ़ाना बताया गया है। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

