बीकानेर में रविवार को इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें समय और प्रभावित क्षेत्र
Bikaner News

बीकानेर में रविवार को इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें समय और प्रभावित क्षेत्र

Oct 3, 2026

बीकानेर. विद्युत तंत्र की आवश्यक मरम्मत एवं विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते रविवार, 4 अक्टूबर को बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

 

सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर नंबर-3 से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

 

 

वहीं दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मगाराम कॉलोनी, चैननाथ धूना, कोठारी हॉस्पिटल, रांकावत भवन, पुगल बस स्टैंड, पंडित धर्म कांटा, प्रताप बस्ती और 5 नंबर ट्यूबवेल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

 

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य बिजली कटौती के निर्धारित समय से पहले पूरा करने की अपील की है।

;