डूंगर कॉलेज में विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर, बचत और निवेश की दी जानकारी
Bikaner News

डूंगर कॉलेज में विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर, बचत और निवेश की दी जानकारी

Oct 3, 2026

 

बीकानेर. राजकीय डूंगर महाविद्यालय में उद्यमिता एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से वाणिज्य विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वित्तीय नियोजन, बचत, निवेश, बजट प्रबंधन, बीमा और वित्तीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. अन्नाराम शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में वित्तीय जागरूकता और सही वित्तीय प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

 

सत्र के मुख्य वक्ता CFP राजेश पारीक, Certified Financial Planner, NS Prudent Service Pvt. Ltd. ने विद्यार्थियों को वित्तीय नियोजन से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित बचत, बेहतर बजट प्रबंधन और सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य की वित्तीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही विद्यार्थियों को बीमा और अन्य वित्तीय सुरक्षा उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

 

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे और विशेषज्ञ से उनकी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में डॉ. सीताराम चहलिया, डॉ. ललित कुमार वर्मा, डॉ. रविकांत व्यास एवं प्रियंका खींची सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता, वित्तीय अनुशासन और व्यावहारिक जीवन-कौशल विकसित करना रहा। महाविद्यालय की ओर से आयोजित यह सत्र विद्यार्थियों को अपने व्यक्तिगत वित्तीय निर्णयों को बेहतर ढंग से समझने में उपयोगी रहा।

;