बड़ा बाज़ार में जनरल स्टोर पर एसिड अटैक, इलाके में दहशत

बीकानेर. बीकानेर के बड़ा बाज़ार क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जनरल स्टोर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसिड अटैक की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भय का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर चिंता जताते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

