बॉर्डर पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा, स्मैक व हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार
Bikaner News

बॉर्डर पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा, स्मैक व हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार

Feb 19, 2026

बीकानेर. सीमावर्ती इलाके में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. जिसमें सीमा सुरक्षा बल और खाजूवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को तावणियां कॉलोनी में छापा मारकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं।

 

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी रमेश पूनिया को गिरफ्तार किया। उसके घर से 2 किलो 15 ग्राम गांजा, 7.15 ग्राम चिट्टा (स्मैक) और एक देसी कट्टा (पिस्टल) बरामद किया गया। संयुक्त टीम ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाकर साक्ष्य जुटाए।

 

 

प्रशिक्षु आरपीएस व एसएचओ रोहित चौधरी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में नशे की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस कार्रवाई को उसी अभियान की कड़ी माना जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है