पैरोल पर गया बंदी वापस नहीं लौटा, पुलिस कर रही तलाश

बीकानेर. बीकानेर में पैरोल पर रिहा किया गया एक बंदी तय समय पर जेल वापस नहीं लौटा। इस मामले में केंद्रीय कारागृह के प्रहरी बाबूलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बंदी सलाम उर्फ छोटिया को पैरोल पर छोड़ा गया था और उसे 17 फरवरी को वापस केंद्रीय कारागृह में उपस्थित होना था। लेकिन निर्धारित तिथि तक उसके वापस नहीं लौटने पर जेल प्रशासन सतर्क हुआ और प्रहरी ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया।
मामला दर्ज होते ही बीछवाल थाना पुलिस ने बंदी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि पैरोल नियमों का उल्लंघन गंभीर मामला है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

